,
शिमला।,संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की आज 131वीं जयंती है। डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। उनकी जयंती पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला के चौड़ा मैदान स्थित आंबेडकर चौक पर उनकी प्रतिमा पर फूल-माला अर्पित की।
,मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सविधान निर्माता भीम राव की आज जयंती है। भारत की सविधान निर्माण का कार्य स्वतंत्रता के बाद अम्बेडरक को दिया गया। सविधान निर्माण में उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया। गरीब परिवार से होने के बावजूद भी उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में कई उपाधियां हासिल की। उन्होंने समाज के सभी वर्गों को समान धारा में लाने के लिए महत्वपूर्ण काम किया। उनके विचार व आदर्श आज पथ प्रदर्शन करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। देश उनके योगदान को भूल नही सकता है।


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी