शिमला। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ का संयुक्त द्विवार्षिक अधिवेशन शिमला में रविवार को आयोजित किया गया। अधिवेशन के ग्रुप 3 व ग्रुप 4 कर्मचारी यानी कलेरिकल व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने भाग लिया ।अधिवेशन में 28 वे 29 मार्च को केंद्रीय कर्मचारियों की होने वाली हड़ताल को।लेकर मंथन किया गया। संयुक्त अधिवेशन प्रतिवर्ष 2 साल बाद आयोजित किया जाता है लेकिन कोरोना संकट के कारण इस बार यह अधिवेशन 4 साल बाद आयोजित किया गया है।
बैठक की जानकारी देते हुए शिमला डाक विभाग कर्मचारी यूनियन के महामंत्री पुरुषोत्तम चौहान ने बताया कि यह अधिवेशन 4 साल बाद आयोजित किया गया है।इसमें नई कार्यकारिणी गठित की जाती है ।उनका कहना था बैठक का मुख्य उद्देश्य 28 व 29 मार्च को के केंद्रीय कर्मचारियों की होने वाली हड़ताल को लेकर रणनीति तय करना है। उनका कहना था कि 28 ओर 29 मार्च को डाक विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। उनका कहना था कि उनकी मुख्य माँगे 12 सूत्रीय मांग पत्र है जिसमे नई पेंशन को खत्म कर ओल्ड पेंशन को लागू करना है। डीए में बढ़ोतरी ओर खाली पदों को।भरना है।उनका कहना था कि कोविड के काल मे सरकार ने उनका डीए रोक दिया था लेकिन अब स्थित अच्छी है तो अब उनका डीए दिया जाना चाहिय


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी