शिमला।महिला थाना न्यू शिमला में दाे महिलाअाें ने अलग अलग हरासमेंट के केस दर्ज करवाए हैं। पहले मामले में लोअर खलीणी शिमला निवासी एक महिला ने बताया कि वह खलीणी में एक दुकान चलाती हैं। कुछ समय पहले उसके पति की मृत्यु हो गई और एक व्यक्ति दिनेश उससे शादी करने की मांग करता है। वह उसका पीछा करता है, फोन कॉल से परेशान करता है और अश्लील भाषा का इस्तेमाल करता है। वह उसे और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी भी देता है। इसी तरह एक दूसरे मामले में एक अन्य महिला ने मामला दर्ज करवाया कि
एक व्यक्ति संदीप से उसकी पिछले चार साल से दोस्ती थी, लेकिन जो उनके बीच हुए झगड़े के कारण खत्म हो गई। इसके बावजूद संदीप अलग-अलग माध्यमों से उसका पीछा करता है और साेशल मीडिया के माध्यम से उसके रिश्तेदारों और दोस्तों को उसकी निजी तस्वीरें भेजता है। वह अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उसे गालियां भी देता है और जान से मारने की धमकी भी देता है। पुलिस ने दाेनाें मामलाें में एफअाईअार दर्ज कर ली है।
More Stories
अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की तीन दिवसीय बैठक 13-15 मार्च को समालखा में हुईं सम्पन्न, हिमाचल प्रांत से 21 कार्यकर्ताओं सहित देशभर से कुल 1,438 कार्यकर्ता शामिल हुए।
विश्वविद्यालय शिक्षकों की लंबित मांगों पर संघर्ष का ऐलान, शिक्षक कल्याण संघ बोला– मांगें पूरी न हुईं तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन होगा
सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,RDG बंद होने के बावजूद भी OPS नहीं होगी बंद, भर्तियों भी रहेगी जारी,1066 पदों को भरने की कैबिनेट ने दी मंजूरी।