शिमला।प्रदेश में चल रही चिकित्सको की हड़ताल मंगलवार को छठे दिन भी जारी रही। सरकार द्वारा अभी तक बातचीत के लिए न बुलाए जाने पर चिकित्सको में मायूसी है और सरकार पर चिकित्सको के प्रति गम्भीर न होने का आरोप चिकित्सक लगा रहे है।
मंगलवार को हड़ताल के कारण ओपीडी दो घण्टे बन्द रही और मरीजो को परेशानी का सामना करना पड़ा। हिमाचल मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के शिमला के अध्यक्ष डॉ दीपक कैंथला ने बताया कि सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है उन्होंने कहा कि आज के दिन हो गए हैं क्रिकेट स्कोर की 2 घंटे हड़ताल करते हुए मरीज भी परेशान हो रहे हैं लेकिन सरकार डॉक्टरों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं है उन्होंने कहा कि सरकार ने अन्य संगठनों को बातचीत के लिए बुलाया है लेकिन चिकित्सकों को दरकिनार कर रहे हैं उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के दौरान डॉक्टरों ने अहम भूमिका निभाई है जब कोई व्यक्ति सामने नहीं आ रहा था तब डॉक्टरों ने ही मरीजों का इलाज किया कई डॉक्टर संक्रमित भी हुय लेकिन अब सरकार चिकित्सको की सेवा को भुला रही है और उनकी।माँगे नही मान रही है। डॉ दीपक ने बताया कि 17 फरवरी तक 2 घन्टे की हड़ताल।करेंगे उसके बाद भी यदि सरकार उनकी।मांग नही मानती तो उन्हें अपनी हड़ताल उग्र करनी पड़ेगी।

More Stories
हिमाचल में पंचायती राज चुनावों का ऐलान,3754 पंचायतों में कुल 31,182 पदों के लिए 3 चरणों में होगा मतदान, आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू।
KNH से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के विरोध में डॉक्टर भी उतरे। सरकार के एडवाइजर पर सवाल।
वर्मा ज्वैलरी प्रदर्शनी में विविध भारतीय आभूषणों की झलक, सांस्कृतिक धरोहर को मिला बढ़ावा: प्रतिभा सिंह