शिमला।कुल्लू जिला की सैंज घाटी में रैला नामक स्थान के पास शुक्रवार देर शाम एक एचआरटीसी की बस अचानक से अनियंत्रित होकर हवा में लटक गई। इससे मौके पर गहरी खाई होने के कारण बस में बैठी सवारियों की जान हलक में आ गई। जानकारी के अनुसार हादसे के समय बस में लगभग 20 यात्री सवार थे, जिन्हें बस के भीतर से सुरक्षित बाहर निकाला गया है। हादसा उस समय हुआ, जब एचआरटीसी की 28 सीटर बस कुल्लू से रैला के लिए जा रही थी। वहीं रैला के समीप अचानक बस चालक को चक्कर आ गया। जिस कारण उसने बस से नियंत्रण खो दिया और बस सड़क से बाहर उतर कर पहाड़ी में पर लटक गई। वहीं अगर बस यहां से खाई में जा गिरती तो हादसा बड़ा रूप धारण कर लेता, लेकिन बस के पहाड़ी में लटक जाने से सभी यात्री सुरक्षित बच गए हैं। हादसे के बाद मौके पर पुलिस और निगम के अधिकारी पहुंच गए हैं और मामले की जांच जारी है।
More Stories
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी
हिमाचल के अतुल ठाकुर को BJYM में राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त