….
शिमला : हिमाचल प्रदेश में बाहरी राज्यों से भी सैलानी नशे की खेप के साथ आ रहे हैं। शिमला पुलिस ने ऐसे ही तीन लोगों को चिट्टे के साथ पकड़ा है।
जानकारी के अनुसार शिमला का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले खवारा चौकी (शोघी) में शिमला पुलिस डिटेक्शन सेल ने नाकबंदी के दौरान वाहन संख्या HR26ES-8733 (Hyundai Verna) से 33.30 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की । वाहन में तीन व्यक्ति सवार थे, जिसमें तरुण डबास पुत्र राकेश डबास वीपीओ लाडपुर हाउस नंबर 362 विजया बैंक दिल्ली के पास, अंकित पुत्र धर्मवीर हाउस नंबर 173 वीपीओ लाडपुर दिल्ली तथा अमन डबास पुत्र मनोहर वीपीओ लाडपुर हाउस पास भगत सिंह पार्क दिल्ली शामिल है। इन तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है तथा बालूगंज थाना में एनडी एंड पीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया है।
शोघी में एक गाड़ी से 33.30 ग्राम चिट्टे के साथ तीन गिरफ्तार, जानिए कहां के हैं आरोपी……

More Stories
हिमाचल में पंचायती राज चुनावों का ऐलान,3754 पंचायतों में कुल 31,182 पदों के लिए 3 चरणों में होगा मतदान, आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू।
KNH से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के विरोध में डॉक्टर भी उतरे। सरकार के एडवाइजर पर सवाल।
वर्मा ज्वैलरी प्रदर्शनी में विविध भारतीय आभूषणों की झलक, सांस्कृतिक धरोहर को मिला बढ़ावा: प्रतिभा सिंह