चम्बा : हिमाचल प्रदेश में जिला चम्बा के चंबा-तीसा मार्ग पर कोटी वर्षाशालिका के पास एक व्यक्ति को पुलिस टीम ने 8.62 किलो ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। स्टेट नारकोटिक्स सेल कांगड़ा की टीम ने रविवार यह कार्रवाई की।
आरोपी की पहचान सूरत दास निवासी बंजाल, डाकघर टिकरीगढ़, तहसील चुराह, जिला चंबा के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम कोटी के पास मौजूद थी। इसी दौरान एक व्यक्ति वर्षाशालिका में बैग लेकर बैठा था।
वह टीम को देखकर घबरा गया। टीम ने शक के आधार पर तलाशी ली तो उसके बैग से चरस बरामद हुई। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि आरोपी चरस कहां से लाया और कहां पहुंचाने जा रहा था।
गौरतलब है कि जिले में चरस तस्करी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अब तक काफी मामले चरस तस्करी के सामने आ चुके हैं। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी