शिमला :हिमालय क्षेत्र मे जलवायु परिवर्तन व ग्लेशियर मे हो रहे प्रभाव व परिवर्तन को लेकर कल से शिमला मे “सुदृढ़ हिमालय – सुरक्षित भारत” सम्मेलन आरम्भ हो रहा है ! इस सम्मेलन मे जर्मनी के GIZ संस्था का तकनीकी सहयोग रहेगा और हिमालय क्षेत्र मे कार्य कर रहे 50 से अधिक एक्सपर्ट विभिन्न सेशन मे भाग लेगे ! दो दिवसीय इस सम्मेलन मे जर्मनी के भारत मे एम्बेसडर भी शामिल होंगे और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सम्मेलन का शुभारंभ करेगे ! आज शिमला मे पत्रकारो को जानकारी देते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने बताया कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिमालयी क्षेत्र मे हो रहे जलवायु परिवर्तन और उसके ग्लेशियर पर प्रभाव पर चर्चा है ! उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन मे विशेषज्ञो द्वारा 5 विभिन्न सेशन मे अपने विचार व रिपोर्ट व्यक्त किए जाएगे ! उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन से प्राप्त निष्कर्ष से आने वाले समय मे ग्लेशियर को बचाने व प्राकृतिक आपदा के लिए तैयारी जैसे विषय पर मदद मिलेगी !
जलवायु परिवर्तन व ग्लेशियर मे हो रहे प्रभाव व परिवर्तन को लेकर कल से शिमला मे होगा सम्मेलन


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी