शिमला।,,प्रदेश में कर्मचारियों व अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस सरकार को लगातार घेरने में लगी हैं। जिस पर बीजेपी की सरकार के मंत्री वन एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने पलटवार किया है। पठानियाँ ने कांग्रेस पर झूठ फरेब की राजनीति करने का आरोप लगाया है।
प्रदेश वन एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि वेक्सीनेशन में देश भर में दोनों डोज में अव्वल रहा है। लेकिन कांग्रेस हर चीज में नेगेटिव ही नजर आता है। कांग्रेस अपने बयानों से प्रदेश की छवि खराब करने में लगी है। उन्होंने कहा कि जेसीसी की बैठक में प्रदेश के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। लेकिन कांग्रेस भूल गयी कि ओपीएस कांग्रेस के समय ही खत्म किया गया वीरभद्र सिंह ने ही सबसे पहले इस पर साइन किया। लेकिन आज विक्रमादित्य ओपीएस को लागू करने की बात कर रहे हैं लेकिन उन्हें मालूम नही है कि उनके पिता ने कहाँ साइन किए थे। पठानिया ने कहा कि कांग्रेस तब कहाँ सोई थी? मुकेश तब मंत्री थे लेकिन आज राजनीतिक रोटियां सेकी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस के जवान सीएम से मिले हैं उन्होंने अपनी मांग रखी है। कांग्रेस ने इनके हाथ बांध रखे थे पुलिस भर्ती नियम कांग्रेस के समय में ही लागू हुए थे। कांग्रेस में न नेतृत्व है न दिशा है केवल झूठ फरेब के बल पर जो इनकी सरकारें नही कर पाई उन विषयों को चुनावों को देखते हुए उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सरकार बनाने के खवाब देखना छोड़ देने चाहिए। बीजेपी की सरकार फिर से प्रदेश में बनने जा रही है।
More Stories
हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत को मिले सम्मान — सिरमौरी ‘लोइयां’ और ‘डांगरा’ को GI टैग दिलाने हेतु हाटी विकास मंच ने HIMCOSTE को सौंपा ज्ञापन
मंडी बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आई नोफल संस्था, पशुओं के लिए पहुंचाया चारा मुख्यमंत्री सुक्खू ने संस्था की सराहना की, कहा – जरूरतमंदों के साथ खड़ी है संस्था
रोहड़ू में पोते ने अपनी ही दादी से किया दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार