शिमला, : अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक लालजी देसाई के आदेशानुसार व प्रदेश मुख्य संगठक अनुराग शर्मा की संस्तुति पर प्रदेश कांग्रेस सेवादल में नियुक्तियां की गई है, जिसमें हाल ही में देहांत हुए स्व. सुखदास नैय्यर के स्थान पर प्रदेश महासचिव संजय भंडारी को प्रदेश कांग्रेस सेवादल सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया है। वहीं संजय भंडारी के स्थान पर प्रदेश सचिव संदीप बत्रा को प्रदेश महासचिव संगठन निर्माण और संदीप बत्रा के स्थान पर शशि भूषण गुप्ता जो प्रदेश सेवा सुरक्षा दल में मेजर के पद पर थे उन्हें प्रदेश सचिव बनाया गया है।
इसके साथ ही पांवटा साहिब ब्लाॅक अध्यक्ष सागर राठी को जिला सचिव सिरमौर व सागर राठी के स्थान पर रणजीत सिंह फौजी को पांवटा साहिब का ब्लाॅक अध्यक्ष बनाया गया है। यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल में हुई नियुक्तियां


More Stories
शिमला पुलिस ने 39 घंटों में सुलझाया सनसनीखेज हत्या का मामला, हरियाणा से दो शूटर गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त दोनों पिस्तौल बरामद
माया पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सुन्नी में स्थापित हुआ ‘कलाम साइंटिस्ट सेंटर’ और STEM लैब
शिमला मे स्कूल के बाहर महिला कि गोली मार कर हत्या