शिमला।हिमाचल प्रदेश के ढाई लाख कर्मचारियों के लंबित मसले सुलझाने के लिए शिमला के पीटरहॉफ होटल में संयुक्त सलाहकार समिति (जेसीसी) की बैठक शनिवार को शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में छह साल बाद जेसीसी की बैठक हो रही है. बैठक में मुख्य सचिव, सभी सचिव और विभागाध्यक्ष सहित हिमाचल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी मौजूद हैं.
हिमाचल प्रदेश सरकार ने सूबे के कॉन्ट्रेक्ट कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है. सरकार ने सूबे में क़ॉन्ट्रेक्ट का कार्यकाल कम कर दिया है. अब प्रदेश में 3 साल के बजाय दो साल में कॉन्ट्रैक्ट कर्मी पक्के हो जाएंगे. साथ ही सीएम जयराम ठाकुर ने साल 2016 का पे-कमीशन देने का ऐलान किया जाएगा. सीएम ने कहा कि साल 2022 में फरवरी में सरकार कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान दिया जाएगा.
इससे पहले, हिमाचल प्रदेश के ढाई लाख कर्मचारियों के लंबित मसले सुलझाने के लिए शिमला के पीटरहॉफ होटल में संयुक्त सलाहकार समिति (जेसीसी) की बैठक शनिवार को शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में छह साल बाद जेसीसी की बैठक हो रही है. बैठक में मुख्य सचिव, सभी सचिव और विभागाध्यक्ष सहित हिमाचल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी मौजूद हैं.
क्या बोले सीएम
सीएम जयराम ठाकुर ने मीटिंग को संबोधित करते हुए कई ऐलान किया. साथ ही कहा कि हम हमेशा कर्मचारियों के साथ है. कोविड़ के दौरान कर्मचारियों का बहुत सहयोग कर्मचारियों ने सरकार का किया है. उसके सीएम ने आभार जताया. साथ ही का कई मांगें ऐसी हैं, जो एक दिन और एक समय में पूरी नहीं की जा सकती हैं. सरकार उनपर मंथन करेगी और पूरा करने की कोशिश करेगी. सीएम जयराम ठाकुर ने आधे घंटे से ज्यादा समय तक मीटिंग को संबोधित किया.


More Stories
संजौली की इमारतों में दरारों को लेकर NHAI की सफाई, नवंबर 2025 से सुरंग निर्माण में नहीं हुई ब्लास्टिंग
शिमला में सजा वर्मा ज्वेलर्स का सबसे बड़ा वेडिंग ज्वेलरी शो,5 हजार से ज्यादा डिजाइन आकर्षण 22 सितंबर तक चलेगा आयोजन, 10 भाग्यशाली दुल्हनों को मिलेंगे मुफ्त डायमंड मंगलसूत्र; अक्षय वर्मा
एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के टैलेंट हंट ने नए विद्यार्थियों को प्रतिभा दिखाने का दिया मंच शिमला