शिमला : राजधानी शिमला के आईएसबीटी में नेपालियों की लूट का गिरोह सक्रिय है। ये गिरोह लगातार अकेले ही नेपाल जा रहे मजदूरों को अपना शिकार बनाता है। ये गिरोह नेपाली मजदूर को पहले अपनी बातों से फांसता है तथा उसके बाद उसे ये कहकर सोलन ले जाता है कि वहां से नेपाल को सीधी बस मिलेगी। बाद में सोलन पहुंचकर ये कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर लूट को अंजाम देते हैं। लेकिन पुलिस अभी तक इस गिरोह को पकड़ने में नाकाम रही है।
ताजा मामला फागू में काम करने वाले नेपाली मजदूर भूपेंदर बहादुर के साथ पेश आया। फागू में काम करने वाला ये नेपाली मजदूर सेब के बगीचे में काम करता था। वह जब आईएसबीटी शिमला पहुंचा तो वहां पर उसे गिरोह के 2 लोग मिले। गिरोह के इन दो लोगों ने इस नेपाली को अपनी बातों से काबू किया तथा उसे कहा कि सोलन से नेपाल को सीधी बस जाती है। शिमला से सीधी बस नहीं मिलेगी। इसके बाद वह उसे बस से सोलन ले गए । वहां पर गिरोह के सदस्यों ने मजदूर को कोल्डड्रिंक के साथ कुछ नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद वह थ्री व्हीलर से कहीं ले गए। इसके बाद सोलन में बग्गड़ के जंगल में लेजाकर मजदूर से 80000 रुपए व मोबाइल फोन लूट लिया।
इस नेपाली मजदूर को बग्गड़ गांव के राम कुमार ने देखा तथा रात भर उसे घर में रखा जब उसे होश नहीं आया तो उसे क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में उपचार को भर्ती कराया गया। साथ ही पुलिस में मामला दर्ज किया गया है।
याद रहे कि कुछ सप्ताह पूर्व कसुम्पटी के राजेश कंवर के पास काम करने वाले नेपाली की भी कुछ इसी तरह से लूट को अंजाम दिया गया था। लेकिन पुलिस उसका पता लगाने में अभी तक नाकाम रही है।


More Stories
शिमला पुलिस ने 39 घंटों में सुलझाया सनसनीखेज हत्या का मामला, हरियाणा से दो शूटर गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त दोनों पिस्तौल बरामद
माया पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सुन्नी में स्थापित हुआ ‘कलाम साइंटिस्ट सेंटर’ और STEM लैब
शिमला मे स्कूल के बाहर महिला कि गोली मार कर हत्या