शिमला।स्कूल जा रहे दाे बच्चों को एक पिकअप ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। दाेनाें काे अाईजीएमसी में इलाज के लिए दाखिल किया गया। बुधवार सुबह छात्रा अंजलि अाैर छात्र आदित्य जाखू स्थित केवी स्कूल जा रहे थे। उसी समय जाखू काे जाने वाली सड़क की चढ़ाई में एक पिकअप जा रही थी, तभी वह अचानक बंद हो गई और उतराई में वापिस आकर रेलिंग के साथ खड़े इन दाेनाें काे टकरा गई। जिससे छात्र आदित्य के पैर में चोट लगी है, जबकि अंजलि को आंख के ऊपरी हिस्से में चोट लगी है। आईजीएमसी आपातकाल विभाग के सीएमओ डॉ. सोमेश शर्मा ने बताया कि सुबह दो छात्र उनके पास लाए गए थे, जिसमें एक को ज्यादा चोट लगी है। जबकि एक अन्य छात्र को हल्की चोट अाई है। उन्होंने कहा कि पुलिस को सूचना दे दी गई है और घायलो का इलाज किया जा रहा है।
शिमला में स्कूल जा रहे छात्रों को पिकअप ने मारी टक्कर ,घायल


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी