

शिमला। जिला सोलन का सायरी गांव विभिन्न समस्याओं से जूझ रहा है जिसके कारण लोगों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है सबसे बड़ी समस्या स्वास्थ्य विभाग की है जहां पर अस्पताल में स्टाफ की कमी मरीजों पर भारी पड़ रही है इस समस्या के समाधान के लिए ग्राम पंचायत सायरी के प्रधान व महिला कांग्रेस सोलन की महासचिव अंजू राठौर ने सरकार से मांग की है उन्होंने कहा है कि वर्तमान में लोगों को महंगाई बेरोजगारी के साथ स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ की कमी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है उनका कहना था कि सायरी में जो अस्पताल है वहां पर स्टाफ नहीं है जल्दी कारण मरीज को जिला सोलन अस्पताल भेजा जाता है वहां पर भी मशीनों की कमी व स्टाफ की कमी के कारण मरीजों का पूरा इलाज नहीं हो पाता और अंततः मरीजों को आईजीएमसी भेजा जाता है उनका कहना था कि सबसे बड़ी समस्या गर्भवती महिलाओं को खनी पड़ती है ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को सोलन अस्पताल भेजा जाता है लेकिन वहां से भी कमला नेहरू अस्पताल शिमला रेफर कर दिया जाता है जिससे परेशानी मरीजों को उठाने पड़ते हैं उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य विभाग में पड़े खाली पदों को जल्द भरे और मशीनरी का भी इंतजाम हो जिससे यहीं पर मरीजों का इलाज हो जाए और रेफर ना करना पड़े


More Stories
शिमला में सजा वर्मा ज्वेलर्स का सबसे बड़ा वेडिंग ज्वेलरी शो,5 हजार से ज्यादा डिजाइन आकर्षण 22 सितंबर तक चलेगा आयोजन, 10 भाग्यशाली दुल्हनों को मिलेंगे मुफ्त डायमंड मंगलसूत्र; अक्षय वर्मा
एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के टैलेंट हंट ने नए विद्यार्थियों को प्रतिभा दिखाने का दिया मंच शिमला
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग