शिमला।
राजधानी शिमला में एक।महिला का सदा गला शव मिलने से सनसनी फैल गयी है। महिला की पहचान नही हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है । प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम ढली पुलिस को सूचना मिली कि खनोर नाला में एक शव पड़ा है जो देखने मे।एक महिला का लगता है ।क्यों कि शव महिला के कपड़े पहने हुए है।सूचना मिलते ही ढली पुलिस खनोर नाला में गयीं जहाँ पथरो के बीच एक महिला का शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेज दिया है।
मृत महिला ने हरे रंग का कुर्ता व काले रंग की सलवार पहन रखी है। इस अज्ञात शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को आईजीएमसी के मृत घर में रखा गया है। शव का पोस्टमार्टम आज किया जाएगा। थाना ढली में धारा 174 सीआरपीसी में मामला दर्ज़ कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। शव के मिलने से शहर में सनसनी फैल गयी है। पुलिस अब मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह साफ कर सकेगा कि मोत कैसे हुई है। वही यह भी जांच कर रही है कि यह शव कितने दिन पुराना है और आसपास के थानों में पता लगा रही है की महिला के गुमशुदगी का मामला तो नही दर्ज हुआ था और आसपास के इलाकों में भी पता लगाने की कोशिस कर रही है की कोई लापता तो नही थी।
More Stories
देशभर के विद्या भारती स्कूलों में एक साथ गूंजा वंदे मातरम् ढली सरस्वती विद्यामंदिर में आयोजित कार्यक्रम में नरेश चौहान रहे मुख्यातिथि, त्रिलोक नाथ शर्मा ने रखा विचार
संजौली की इमारतों में दरारों को लेकर NHAI की सफाई, नवंबर 2025 से सुरंग निर्माण में नहीं हुई ब्लास्टिंग
शिमला में सजा वर्मा ज्वेलर्स का सबसे बड़ा वेडिंग ज्वेलरी शो,5 हजार से ज्यादा डिजाइन आकर्षण 22 सितंबर तक चलेगा आयोजन, 10 भाग्यशाली दुल्हनों को मिलेंगे मुफ्त डायमंड मंगलसूत्र; अक्षय वर्मा