शिमला: कालका-शिमला रेल ट्रैक पर एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा शनिवार की शाम 5:30 बजे के करीब हुआ। हिमालयन क्वीन ट्रेन कालका से शिमला की ओर आ रही थी कि समरहिल के पास ट्रैक पर चल रहा व्यक्ति ट्रेन की जद में आ गया। इस कारण व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हुआ। उसे गम्भीर अवस्था में आईजीएमसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दिया। मृतक की पहचान शिमला के लोअर फागली निवासी महेश 45 के रूप में हुई है। मृतक व्यक्ति शराब के नशे में धुत बताया जा रहा है।
रेलवे पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वही आईजीएमसी के आपातकाल विभाग के सीएमओ डॉ प्रवीण एस भाटिया ने बताया कि उनके पास एक ब्रॉडबैंड आया है जो रेलवे ट्रैक पर मिला है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता लगेगा


More Stories
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी
हिमाचल के अतुल ठाकुर को BJYM में राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त