शिमला। डाउनडेल से दिवाली की रांत रहसयमयी परिस्थितियों में लापता 6 साल के मासूम बच्चे का शव पुलिस ने शनिवार को बरामद कर लिया है। बच्चे का शव जंगल में मिला है। पुलिस के 50 जवानों के अलावा फारेस्ट विभाग के कर्मी वीरवार रांत से लापता बच्चे की तलाश में जुटे थे। बच्चे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मामले के अनुसार दिवाली की देर शाम केदारनाथ का 5 वर्षीय बेटा योगराज एक अन्य बच्चे के साथ घर के बाहर फुकझड़ी जला रहा था। इसी बीच बच्चा संदिग्ध हालात में गायब हो गया। दूसरे बच्चे ने परिजनों को बताया कि कोई जानवर योगराज को ले गया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई थी और बच्चे के परिजनों को रोरो कर बुरा हाल है। दिवाली का पर्व परिजनों के लिए मातम साबित हो गया।
डीएसपी हेडक्वार्टर कमल वर्मा ने बताया कि बच्चे का शव जंगल में मिला है। इसे घटनास्थल से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज़ा जाएगा।


More Stories
शिमला में सजा वर्मा ज्वेलर्स का सबसे बड़ा वेडिंग ज्वेलरी शो,5 हजार से ज्यादा डिजाइन आकर्षण 22 सितंबर तक चलेगा आयोजन, 10 भाग्यशाली दुल्हनों को मिलेंगे मुफ्त डायमंड मंगलसूत्र; अक्षय वर्मा
एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के टैलेंट हंट ने नए विद्यार्थियों को प्रतिभा दिखाने का दिया मंच शिमला
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग