शिमला: प्रत्येक वर्ष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाने तथा राष्ट्र की एकता तथा अखंडता को बनाए रखने की प्रतिबद्धता को सशक्त करने के लिए 31 अक्तूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा के लिए किसी भी प्रकार के खतरे का सामना करने के लिए, एसजेवीएन की निदेशक (कार्मिक), गीता कपूर ने कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ दिलाई। इस अवसर पर सुशील शर्मा, निदेशक (विद्युत), मुख्य महाप्रबंधक एस.पटनायक एसजेवीएन के अन्य अधिकारियों सहित उपस्थित थे।
इस अवसर पर गीता कपूर ने स्वतंत्र भारत के राष्ट्रीय एकीकरण के वास्तुकार के रूप में सरदार वल्लभ भाई पटेल की भूमिका और उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत का एकीकरण सरदार वल्लभ भाई पटेल के विज़न और कार्यान्वयन से ही संभव हुआ। उन्होंने सभी से देश और संगठन के विकास एवं प्रगति के लिए देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में सतर्कता से योगदान देने का आग्रह किया।
कोविड-19 के विरूद्ध निवारक उपायों तथा दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए कारपोरेट मुख्यालय, शिमला में केन्द्रीयकृत पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से शपथ दिलाई गई। इसी प्रकार, एसजेवीएन के विभिन्न कार्यालयों/परियोजना स्थलों में कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ दिलाई गई।
More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी