लाहौल, : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने लाहौल-स्पीति जिला परिषद् अध्यक्ष अनुराधा तथा उपाध्यक्ष राजेश शर्मा को बधाई दी।
गत दिवस जिला परिषद लाहौल स्पीति के परिणाम घोषित हुए, जिसमें लाहौल में कांग्रेस ने 6:1 से बाजी मारी है।
राजेश शर्मा वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस सेवादल के सह – सचिव हैं। इससे पूर्व यह जिला कांग्रेस सेवादल लाहौल स्पीति के अतिरिक्त मुख्य संगठक भी रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने राजेश शर्मा को बधाई दी और कहा कि आप और ज्यादा निष्ठा के साथ कर्तव्य निभाएं। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल उपाध्यक्ष सुशील ठाकुर, संत राम धीमान, महासचिव गोपाल शर्मा संचार, विरेंदर जसवाल चुनाव प्रबंधन, मनोहर लाल कौंडल नेतृत्व निर्माण व ट्रेनिंग, विजय कुमार जनसेवा, संजय भंडारी संगठन निर्माण, उषा मेहता राष्ट्र निर्माण, बलदेव ठाकुर (बिट्टू) प्रशासन, प्रदेश महिला संगठक रीना पंडीर, प्रदेश यंग ब्रिगेड संयोजक सुदर्शन सिंह बबलू, सुनीता ठाकुर, वीके ठाकुर सहित कृशन कुमार नेगी मुख्य संगठक लाहौल-स्पीति ने विशेष तौर से मुबारक दी है, जिनकी मेहनत से यह मुकाम हासिल हूआ है । वहीं कांग्रेस सेवादल के पूरे परिवार ने उन्हें बधाई दी व उनके उज्वल भविष्य की कामना की।
फोटोः लाहौल-स्पीति जिला परिषद् वायस चेयमैन राजेश शर्मा अपने समर्थकों के साथ।

More Stories
हिमाचल में पंचायती राज चुनावों का ऐलान,3754 पंचायतों में कुल 31,182 पदों के लिए 3 चरणों में होगा मतदान, आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू।
KNH से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के विरोध में डॉक्टर भी उतरे। सरकार के एडवाइजर पर सवाल।
वर्मा ज्वैलरी प्रदर्शनी में विविध भारतीय आभूषणों की झलक, सांस्कृतिक धरोहर को मिला बढ़ावा: प्रतिभा सिंह