शिमला। करवाचौथ के अवसर पर शनिवार को लोअर बाजार व अन्य बाजारों में महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। महिलाओं ने सोलह शृंगार की सामग्री के अलावा सरघी और पूजा की सामग्री भी खरीदी। सुबह से बाजार में दुकानें सजने लगी थी। देर शाम तक महिलाएं बाजार में खरीदारी करती देखी गईं। सबसे अधिक भीड़ कपड़े, ज्वेलर, मिठाई पूजा सामग्री की दुकानों पर दिखी। महिलाओं ने व्रत को लेकर एक दिन पहले ही पूरे सामान की खरीदारी की। लोअर बाजार में दिनभर महिलाओं की भीड़ लगी रही।
करवा चौथ को लेकर बाजारों में रौनक
करवा चौथ के एक दिन पहले बाजारों खूब रौनक रही। शहर के लोअर बाजार, मॉलरोड अन्य बाजारों में सुबह से ही महिलाओं लड़कियों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। चाहे चूड़ियों की दुकाने हों। वहीं, पूजा की दुकानाें मिठाई के दुकानों भी पूरा दिन महिलाओं की धूम रही। ब्यूटी पार्लर वालों ने भी करवा चौथ एक दिन पर पहले जमकर चांदी लूटी।
मेहंदी वालों की चांदी :करवा चौथ के लिए सबसे अधिक भीड़ मेहंदी लगाने वाले स्टॉल पर दिखी। यहां पर महिलाएं मेहंदी लगाने के लिए घंटों इंतजार करती रही। मेहंदी लगाने वालों ने भी त्यौहार के चलते मेहंदी लगाने की दरें दोगुना तक बढ़ा दी थी।हाथों में मेहंदी लगाने के 300 रुपए से 1800 रुपए तक मेहंदी लगाने के वसूल कर रहे थे। बावजूद इसके महिलाओं की लंबी कतारें दिनभर मेहंदी वालों के पास लगी रही। चांद के दीदार के लिए महिलाएं सोलह श्रृंगार कर ऐतहासिक रिज मैदान पर आएंगी। ज्योतिषाचार्य शशि पाल डोगरा के अनुसार राजधानी शिमला में चांद करीब 8:01 दिखाई देगा। उसके बाद वे चंद्रमा का अर्घ्य देकर देंगे और पति की दीर्घायु के लिए प्रार्थना करेंगी। पहले पति और चांद का दीदार कर वे अपना व्रत तोडेंगी। करवाचौथ को देखते हुए पुलिस जिला प्रशासन ने आज सुरक्षा के इंतजाम भी किए हैं। इसमें लोअर बाजार में कुछ पुलिस कर्मियों प्रशासन के अधिकारी भी नजर रखेंगे


More Stories
शिमला में सजा वर्मा ज्वेलर्स का सबसे बड़ा वेडिंग ज्वेलरी शो,5 हजार से ज्यादा डिजाइन आकर्षण 22 सितंबर तक चलेगा आयोजन, 10 भाग्यशाली दुल्हनों को मिलेंगे मुफ्त डायमंड मंगलसूत्र; अक्षय वर्मा
एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के टैलेंट हंट ने नए विद्यार्थियों को प्रतिभा दिखाने का दिया मंच शिमला
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग