शिमला। प्रदेश में बढ़ रही महंगाई से अब जनता परेशान हो गई है जनता बदलाव चाहती है ।भाजपा की नीति जनता को रास नहीं आ रही जिसके कारण जनता का भाजपा से मोह भंग हो गया है यह बात सायरी ग्राम पंचायत के प्रधान वह सेवादल कांग्रेस सोलन के महासचिव अंजू राठौर ने चुनाव प्रचार के दौरान कहीं अर्की में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए अंजू राठौर ने लोगों से कांग्रेस के लिए वोट मांगे उन्होंने कहा कि राजा वीरभद्र ने अर्की में विकास किया है और यह विकास आगे भी जारी रहेगा उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति महंगाई बढ़ाने वाली है उनका कहना था कि वर्तमान में गैस सिलेंडर 1000 से ऊपर हो गया है जिसके महिलाएं परेशान हो गयी है। जो सिलेंडर 700 का मिलता था वह अब 1000से अधिक का मिलने लगा है यही नही खाद्य तेल 200 तक पहुंच गया है दाल भी 150 से अधिक दाम पर मिल रही है।यही नही डिपुओं में भी तेल के रेट बढ़ गए है जिससे गरीब आदमी को घर चलना मुश्किल हो गया है।
अंजू ने बताया कि प्रदेश में 1 लोक सभा व 3 विधानसभा के चुनाव में चारो सीटे कॉंग्रेस ही जीतेगी । उन्होंने कहा कि जनता अब बदलाव मांग रही है। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार में महंगाई व बेरोजगारी बढ़ी है जिससे आम आदमी को परेशानी उठानी पड़ रही है।
अंजू राठौर ने कॉंग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने उन्हें सोलन कॉंग्रेस सेवा दल का महासचिव की जिम्मेदारी दी है वह उनका धन्याबाद करते है। उनका कहना था कि वह इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगी
More Stories
हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत को मिले सम्मान — सिरमौरी ‘लोइयां’ और ‘डांगरा’ को GI टैग दिलाने हेतु हाटी विकास मंच ने HIMCOSTE को सौंपा ज्ञापन
मंडी बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आई नोफल संस्था, पशुओं के लिए पहुंचाया चारा मुख्यमंत्री सुक्खू ने संस्था की सराहना की, कहा – जरूरतमंदों के साथ खड़ी है संस्था
रोहड़ू में पोते ने अपनी ही दादी से किया दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार