शिमला।हिमाचल प्रदेश में अब स्कूल 25 सितम्बर तक बंद रहेंगे। कोरोना के मामलों के मददेनजर प्रदेश सरकार ने स्कूलों को फिलहाल बंद रखने का निर्णय लिया हैैे। इस दोैरान शिक्षकों व गेैर शिक्षकों का स्कूल आना ओैर आनलाइन कक्षाओं का संचालन जारी रहेगा। राज्य आपदा प्रबंधन सेेैल की तरफ से सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। आदेश के तहत प्रदेश के स्कूलों को बंद करने के इस फैसले में राज्य के आवासीय स्कूलों को शामिल नहीं किया गया है। जारी आदेश में यह बताया गया है कि आवासीय विद्यालय कार्य करना जारी रख सकते हैं। वह कोरोना सुरक्षा प्रोटोकॉल के साथ विद्यालय पहले की तरह खोल सकते हैं।


More Stories
शिमला पहुंचे आचार्य विजय भारद्वाज, जाखू, तारा देवी और काली माता मंदिर में लिया आशीर्वाद
शिमला विश्वविद्यालय के नवागंतुक विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण:
शिमला विश्वविद्यालय में ‘आरंभ’ ओरिएंटेशन के दूसरे दिन विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र