शिमला। लाहौल स्पीति में होने वाले उप चुनाव पर
जनजातीय एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मार्कण्डेय ने कहा कांग्रेस के हाल पुरे देश में खराब है ये यहां से अंदाजा लगाया जा सकता है कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर खुद वार्ड पंचो का नामांकन भरने जा रहा है आज तक ऐसा कभी नहीं हुआ, लाहौल स्पीति में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने वाला है जिस तरिके से पुरे देश में हुआ है, साथ ही रवि ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा की वो बताये क्या 5 वार्डो में भाजपा समर्थित उम्मीदवार निर्विरोध नहीं चुने गए, लाहौल स्पीति का सब कॉग्रेसियो को मालुम है की वहां कभी भी कांग्रेस नहीं आ सकती |
शिमला में जनजातीय एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मारकंडेय ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब में कांग्रेस पार्टी का जो फेरबदल हुआ है वो काफी देरी से हुआ है। जिस दिन से सिधू को कांग्रेस पार्टी ने पंजाब मे अध्यक्ष बनाया था उसी दिन से कांग्रेस पार्टी दो गुटों मे बँट गई थी। वहीं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा है कि सिधु की पाकिस्तान और वहाँ के आर्मी के बॉस से दोस्ती करना कितना घातक सिद्ध होगा। वहीं मार्कंडेय ने बताया कि अमरिंदर सिंह को कांग्रेस से बायपास किया गया है। वहीं पंजाब में कांग्रेस पार्टी का जहाज डूबता जा रहा है कांग्रेस पार्टी का सफाया पूरे हिंदुस्तान में हो रहा है वहीं उन्होंने कहा कि अगर सोनिया गांधी को पंजाब से इतना ही लगाव होता तो वह मुख्यमंत्री की शपथ समारोह में पहुंचती । साथ ही उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी में लीडरशिप की कमी है चाहे वह हिमाचल की बात हो या फिर अन्य राज्य की|

More Stories
एसजेवीएन ने राजस्थान में 1000 मेगावाट बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना की सीओडी को हासिल किया।
माताओं के बिना हासिल नहीं हो सकती बड़ी उपलब्धि, माँ से ही है जीवन : नितिन व्यास
डॉ. बलबीर वर्मा बने अध्यक्ष