शिमला:राजधानी शिमला के टूटीकंडी बस अड्डे के समीप बाईपास पर एचआरटीसी की एक अनियंत्रित बस ने सड़क किनारे दो युवकों को कुचल डाला। हादसे में दोनों युवक घायल हुए हैं ओैर इन्हें आईजीएमसी रैेफर किया गया हैे। दोनों घायल युवक सोलन जिला के बद्दी के रहने वालेे हैं और अपने परिजनों के साथ शिमला में एक सगाई कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे।
बताया जा रहा है कि बस का चालक नशे में धुत था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार शाम दोनों युवक लघुशंका के लिए सड़क किनारे गए, इसी बीच आईएसबीटी टूटीकंडी से तेज गति से आ रही एचआरटीसी बस के चालक ने लापरवाहीपूर्वक सड़क किनारे खड़े दोनों युवकों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद एक युवक खाई मंे गिर गया ओैर दूसरा बस के नीचे फंस गया।
बस के नीचे फंसे एक युवक को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया है। ये बस खाली थी ओैर आईएसबीटी से आ रही थी। दोनों युवकों को घायल अवस्था में आईजीएमसी पहुंचाया गया, जहां इनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। घायल युवकों के परिजनों ने बताया कि एचआरटीसी बस चालक की लापरवाही से ये हादसा हुआ है। चालक नशे में था ओैर हादसे के बाद घटनास्थल से फरार हो गया। बालूगंज पुलिस द्वारा इस दुर्घटना में कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी