हिमाचल प्रदेश पुलिस ने कांस्टेबलों की भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ने 1334 कांस्टेबल (अर्थात 932 पुरुष, 311 महिला और 91 कांस्टेबल चालक) की भर्ती के लिए शुक्रवार को भर्ती सूचना जारी की है। भर्ती सूचना एचपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है (www.hppolice.gov.in) पर अपलोड कर दी गई है। सभी इच्छुक वा पात्र उम्मीदवार जो भर्ती में भाग लेना चाहते हैं, उनसे अनुरोध है कि वे संलग्न भर्ती सूचना एचपी पुलिस की वेबसाइट (www.hppolice.gov.in) से डाउनलोड करें। गौरतलब है कि हिमाचल में पुलिस में जाने का युवाओं में बढ़ा क्रेज है काफी लंबे समय से हिमाचल के युवा पुलिस भर्ती के लिए उम्मीद लगाए बैठे थे लेकिन आप उनके लिए यह मौका मिल गया है जिससे वह पुलिस में भर्ती हो सकते हैं पुलिस मुख्यालय द्वारा इस संबंध में नोटिफिकेशन भी कर दी गई है
हिमाचल में पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू , 1334 कांस्टेबल 932 पुरुष, 311 महिला और 91 कांस्टेबल चालक की होगी भर्ती
शिमला :हिमाचल प्रदेश में पुलिस में भर्ती होने के लिए युवाओं को सुनहरा मौका मिला है हिमाचल प्रदेश पुलिस ने पुलिस भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं जिसमें योग्य उम्मीदवार अपना फॉर्म भरकर भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं और पुलिस में भर्ती हो सकते हैं


More Stories
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग
बाहरा विश्वविद्यालय में 10-11 सितंबर को होगी राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस
सहकारिता प्रकोष्ठ में दो प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति, संतोष सैनी और दीपक शर्मा को जिम्मेदारी