शिंमला ।हिमाचल प्रदेश में मानसून धीमा पड़ने लगा है । आगामी चार दिन मौसम साफ रहेगा। इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। जबकि छह सितंबर से राज्य में मानसून दोबारा सक्रिय होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।इस दौरान अधिकतर क्षेत्रो में बारिश होने की आशंका है जबकि कांगड़ा चबा सिरमौर मंडी शिमला में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है शिमला में बुधवार रात जम कर बारिश हुई जबकि वीरवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। बुधवार को नाहन शहर और उसके आसपास के क्षेत्रों में आठ मिलीमीटर बारिश हुई। शिमला शहर में रात को 8.4 और दिन में दो मिलीलीटर बारिश हुई।
मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल का कहना है कि प्रदेश में चार दिन मानूसन धीमा पड़ेगा और छे सितंबर के बाद फिर से मानूसन रफ्तार पकड़ेगा । इस दौरान अधिकतर क्षेत्रो में बारिश होगी।जबकि कांगड़ा चम्बा सिरमौर शिमला मंडी में भारी बारिश हो सकती है। उन्होंने कहा की जुलाई माह के मुकाबले अगस्त महीने में बारिश कम हुई हैहालांकि इस बार मानूसन में अच्छी बारिश हुई है। प्रदेश में 23 सितंबर तक मानसून विदा होने की उम्मीद है।


More Stories
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी
हिमाचल के अतुल ठाकुर को BJYM में राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त