शिमला: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश संयोजक सुदर्शन सिंह बबलू की संस्तुति व कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा के आदेशानुसार विमल गुप्ता को कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड कंडाघाट शहर का संयोजक बनाया गया है। साथ ही कंडाघाट शहर यंग ब्रिगेड की कार्यकारिणी भी बनाई गई है। जिसमें दीपक शर्मा को महासचिव प्रशासन, जितिन को महासचिव जन सेवा, रविन्द्र पाल सिंह को महासचिव संगठन निर्माण, गौरव गुप्ता को महासचिव प्रचार-प्रसार व संचार के साथ पंकज मोहिन्द्रू और विनोद कुमार को सचिव बनाया गया है।
साथ ही जिला शिमला ग्रामीण अध्यक्ष जीत सिंह राणा की संस्तुति पर कमल सिंह व सुशील ठाकुर को जिला सचिव बनाया गया है। यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
विमल गुप्ता बने कंडाघाट कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के संयोजक


More Stories
जब तक कॉलेज बहाल नही हुआ तब तक जारी रहेगा संघर्ष – कौल नेगी
शिमला पुलिस ने 39 घंटों में सुलझाया सनसनीखेज हत्या का मामला, हरियाणा से दो शूटर गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त दोनों पिस्तौल बरामद
माया पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सुन्नी में स्थापित हुआ ‘कलाम साइंटिस्ट सेंटर’ और STEM लैब