शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग की ओर से तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 12, 13 और 14 अगस्त को प्रदेश के मैदानी व मध्य पर्वतीय भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। पूरे प्रदेश में 15 अगस्त तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। मध्य पर्वतीय भागों में 16 अगस्त को भी मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार भारी बारिश से भूस्खलन हो सकता है और नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है। ऐसे में स्थानीय लोगों व पर्यटकों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग ने ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.0, भुंतर में 32.9, बिलासपुर-सुंदरनगर में 32.5, हमीरपुर में 31.2, कांगड़ा में 30.8, सोलन में 30.0, नाहन में 29.0, धर्मशाला में 27.6, शिमला में 24.0 और कल्पा में 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, सोमवार रात को गगल में 74, धर्मशाला में 55, मनाली में 33, पालमपुर में 16, नयनादेवी में 12, पांवटा साहिब-जोगिंद्रनगर में 9, बडसर-मंडी-हमीरपुर में 3 और कल्पा-ऊना में 2 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई ।

More Stories
वर्मा ज्वैलरी प्रदर्शनी में विविध भारतीय आभूषणों की झलक, सांस्कृतिक धरोहर को मिला बढ़ावा: प्रतिभा सिंह
शिक्षकों का पदोन्नति को लेकर सरकार को अल्टीमेटम,प्रमोशन का वनवास खत्म करे सरकार वरना कक्षाओं के बहिष्कार कर सड़कों पर उतरेंगे हिमाचल के हजारों शिक्षक
सैमडकॉट की चेतावनी: पदोन्नति रोक और वेतन स्थगन से चिकित्सा शिक्षा पर मंडराया संकट