शिमला:कूल्लु में बहुचर्चित थप्पड़ कांड में अब ससपेंड चल रहे
एसपी गौरव सिंह और पीएसओ बलवंत सिंह को सरकार ने बहाल कर दिया है। गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय ने बहाली के अलग-अलग आदेश जारी कर दिए हैं। तैनाती होने तक दोनों का मुख्यालय शिमला निर्धारित किया गया है।
गौरव को चार्जशीट कर जवाब मांगा गया है। जवाब के आधार पर ही उन्हें सजा देने या न देने का फैसला लिया जाएगा।
ये था मामला
23 जून को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कुल्लू दौरे के दौरान मुख्यमंत्री के सामने एसपी कुल्लू रहे गौरव सिंह, एडिशनल एसपी सीएम सुरक्षा बृजेश सूद और मुख्यमंत्री के पीएसओ बलवंत सिंह भिड़ गए थे।
एसपी गौरव ने बृजेश को थप्पड़ मार दिया और बलवंत ने एसपी को लातें मारी थीं। मामले का वीडीओ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
प्रारंभिक जांच के बाद 25 जून को गौरव और बलवंत को निलंबित कर दिया गया था।
आईजी मंडी रेंज ने जांच कर पुलिस मुख्यालय के जरिये सरकार को रिपोर्ट भेजी। तब से गौरव सेंट्रल रेंज मंडी से अटैच थे जबकि बलवंत सिंह को पुलिस मुख्यालय से संबद्ध किया गया था। बृजेश सूद को जांच में दोषी न पाए जाने पर सरकार ने बहाल कर फिर से सीएम सुरक्षा में लगा दिया थ


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी