शिमला:मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मंडी जिले के सिराज विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान आज तहसील बालीचौकी के डाकघर मलौट के अन्तर्गत वसान गांव की सौमी देवी की खराब आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। उन्होंने सौमी देवी को यह आर्थिक सहायता उनके पांच पोते-पोतियों के पालन-पोषण के लिए प्रदान की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और जरूरतमंदों को सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीती करने के लिए हर सम्भव सहायता प्रदान कर रही है।
सौमी देवी ने इस आर्थिक सहायता के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने सौमी देवी को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की


More Stories
शिमला विश्वविद्यालय में गुँजा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का संदेश: राज्यपाल ने किया पौधरोपण, युवाओं को पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का दिया संकल्प
रामपुर की 5 बेटियों ने NEET-2026 में लहराया परचम, मेधावियों का हुआ सम्मान
शिमला पहुंचे आचार्य विजय भारद्वाज, जाखू, तारा देवी और काली माता मंदिर में लिया आशीर्वाद