शिमला:शहर में के कसुम्पटी भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र भोटका पर एक वृक्षा रोपण कार्यक्रम के दौरान हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक रविवार को एक वृक्ष रोपण कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र भोटका और एक अन्य व्यक्ति राजेंद्र सिंह के बीच सोशल मीडिया पर कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर बहस हुई थी। आरोप है कि बहस इतनी बढ़ गई कि उक्त व्यक्ति राजेंद्र सिंह ने अब कसुम्पटी भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र भोटका पर हमला करने का।प्रयास किया। राजेंद्र सिंह ने अपनी बंदूक दिखा कर भाजपा मंडल अध्यक्ष नकी गाड़ी रोक के बट से गाड़ी के बोनट पर जोर से मार कर धमकी दी।। जिसके चलते बट गाड़ी के शीशे पर जाकर लगा और गाड़ी का शीशा टूट गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा मंडल अध्यक्ष कुसुम्पटी विधानसभी क्षेत्र की पटगैर पंचायत के घड़ोग गांव में वृक्षारोपण कार्यक्रम में पहुंचे, तो इस दौरान वहां पहले से ही मौजूद राजेंद्र ने उनका रास्ता रोकने का प्रयास किया। जिसके बाद दोनों में कुछ कहासुनी हुई और राजेंद्र ने अपनी बंदूक के बट से जितेंद्र भोटका
पर हमला करने की कोशिश की। इस दौरान बंदूक के बट से गाड़ी का शीशा टूट गया। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी शिमला मंगत राम ने बताया कि कुसुम्पटी विधानसभी क्षेत्र की पटगैर पंचायत के घड़ोग गांव में दो पक्षों के बीच
कहासुनी का मामला सामने आया है।


More Stories
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग
बाहरा विश्वविद्यालय में 10-11 सितंबर को होगी राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस
सहकारिता प्रकोष्ठ में दो प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति, संतोष सैनी और दीपक शर्मा को जिम्मेदारी