तिरंगा न फहराने देने की धमकी पर पुलिस ने राजद्रोह का केस किया दर्ज
शिमला।:मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को 15 अगस्त को तिरंगा न फहराने देने की धमकी भरा आॅडियो भेजे जाने को लेकर पुलिस ने राजद्रोह का केस दर्ज किया है। पुलिस के साइबर सेल ने गुरपावन्त सिंह पन्नूके खिलाफ़ एफआईआर दर्ज की है। वह खालिस्तान समर्थक संगठन सिख फॉर जस्टिस से संबंधित बताया जा रहा है। इस संगठन को देश विरोधी गतिविधियों के कारण 10 जुलाई 2019 को भारत सरकार ने प्रतिबंधित किया था।
पन्नू का एक ऑडियो बीते दिन प्रदेश के कुछ पत्रकारों को भेजा गया था। पत्रकारों को जो कॉल रिकॉडर्ड भेजी गई है, उसमें धमकी दी गई है कि हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को 15 अगस्त को तिरंगा नहीं फहराने दिया जाएगा। इसमें कहा गया है कि हिमाचल पंजाब का हिस्सा था। पंजाब में जनमत संग्रह करवाया जाएगा और हिमाचल को फिर से पंजाब में शामिल किया जाएगा। खालिस्तान समर्थकों ने किसानों से भी अपील की है कि वे ट्रैक्टर लेकर सड़कों पर उतरें और सीएम को 15 अगस्त को तिरंगा न फहराने दें।
इसके बाद राज्यपाल, सीएम, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, और केंद्रीय कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर की सुरक्षा बढ़ाई गई है।
वहीं इस मामले की जांच सीआईडी के साइबर सेल को दी गई है।
वहीं अब साइबर सेल ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में केन्द्रीय जांच एजेंसियों की भी मदद ली जा रही है।
More Stories
शिमला पुलिस ने 39 घंटों में सुलझाया सनसनीखेज हत्या का मामला, हरियाणा से दो शूटर गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त दोनों पिस्तौल बरामद
माया पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सुन्नी में स्थापित हुआ ‘कलाम साइंटिस्ट सेंटर’ और STEM लैब
शिमला मे स्कूल के बाहर महिला कि गोली मार कर हत्या