मंडी: जिला की करसोग तहसील की ग्राम पंचायत सांविधार जस्सल के जागृति महिला मंडल ने पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वन विभाग व पंचायत के सहयोग से आयोजित इस पौधरोपण कार्यक्रम में महिला मंडल की करीब 20 महिलाओं ने आंवला, शीशम और दाड़ू के पौधे रोपे। महिला मंडल की सचिव सत्या वर्मा ने बताया कि लोगों को पौधे लगाने और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए पौधरोपण किया गया। साथ ही महिलाओं ने पौधों के संरक्षण का जिम्मा भी उठाया। उन्होंने कहा कि महिला मंडल द्वारा समय≤ पर गांव के विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है और आगे भी यह क्रम जारी रहेगा।
सांविधार जस्सल के जागृति महिला मंडल ने किया पौधरोपण


More Stories
शिमला पहुंचे आचार्य विजय भारद्वाज, जाखू, तारा देवी और काली माता मंदिर में लिया आशीर्वाद
शिमला विश्वविद्यालय के नवागंतुक विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण:
शिमला विश्वविद्यालय में ‘आरंभ’ ओरिएंटेशन के दूसरे दिन विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र