शिमला :प्रदेश में हिंदुओं के प्रति हो रहे अमानवीय घटना के प्रति विश्वहिंदू परिसद ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को विश्वहिंदू परिषद के प्रांत मंत्री सुनील जसवाल ने एक पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश के कुछ समय से ऐसी घटनाएं हो रही हैं जो हिन्दू समाज को आघात पहुंचा रही हैं।चम्बा के नकरोड गांव में एक हिन्दू परिवार को एक षडयंत्र के तहत तबाह किया गया है।80 फीसदी गांव में अवैध निर्माण हुआ है जबकि हिन्दू परिवार को निशाना बनाकर उसके घर को साजिश के तहत तबाह कर दिया गया जिसका विश्व हिंदू परिषद विरोध करती है इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
नूरपुर के एक कुंए में 16 कारतूस मिले हैं जिनमें 14 जिंदा कारतूस जबकि दो कारतूस इस्तेमाल किये गए हैं।वह कारतूस वंहा पर कंहा से आये यह जांच का विषय है क्योंकि गुजर समुदाय के लोग भी वंहा पर रहते हैं कंही कोई साजिश या आतंकी कोई गतिविधियां वंहा पर घटित तो नहीं होनर वाली है।गौ वंश की हत्या के मामले भी प्रदेश में सामने आ रहे हैं।जो कि चिंताजनक है।विश्व हिंदू परिषद भविष्य में इसको लेकर आंदोलन भी करेगी अगर इन घटनाओं को रोकने के लिए कदम नहीं उठाया गया।सरकार आवारा पशुओं को जल्द से जल्द गौ शाला में पहुंचाने का काम करे।मंदिरो पर भी कब्जा करने की कोशिश की जा रही है।
उनका कहना था यदि सरकार ने उनकी मांगे नही मानी तो मजबूरन आंदोलन शुरू करना पड़ेगा।


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी