शिमला: कोरोना महामारी व लॉकडाउन की वजह से गेयटी थियेटर पिछले साल से बंद पड़ा हुआ था। इसमें न तो कोई चित्रकला प्रदर्शनी लग रही थी और न ही कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हो रहा था। एक साल बित जाने के बाद शनिवार को व गुरू पूर्णिमा के अवसर पर गेयटी थियेटर का टेवरल हाल खुला व उसमें चित्रकला प्रदर्शनी सजी। टेवरन हॉल खुलने से अब कई चित्रकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। बीते एक साल जिन लोगों ने अपने घरों में रंग बिरंगी चित्रकारी की हुई थी अब उसकी प्रदर्शनी लगाने व उसे सेल आउट करने के लिए गेयटी थियेटर खुल गया है। गौर रहे कि शिमला का गेयटी थियेटर उभरते हुए कलाकारों के लिए अपनी कलाकृतियों को बेचने के लिए सबसे बड़ा मंच है।
एक साल के बाद गेयटी थियेटर के टेवरन हॉल में सजी चित्रकला प्रदर्शनी

More Stories
विश्वविद्यालय शिक्षकों की लंबित मांगों पर संघर्ष का ऐलान, शिक्षक कल्याण संघ बोला– मांगें पूरी न हुईं तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन होगा
कमलपुर प्रेहती में पेयजल संकट: एक महीने से नहीं आ रहा पानी
सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,RDG बंद होने के बावजूद भी OPS नहीं होगी बंद, भर्तियों भी रहेगी जारी,1066 पदों को भरने की कैबिनेट ने दी मंजूरी।