शिमला :प्रदेश में उपचुनाव के लिए भाजपा कांग्रेस ने कसरत करनी शुरू कर दी है। कांग्रेस ने सरकार पर उपचुनावों के मध्यनजर जनता को लुभाने व फिजूलखर्ची का आरोप लगाया है। शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि उपचुनाव में मतदाता को लुभाने के लिए मुख्यमंत्री चुनावी वादे कर रहे हैं। चार साल तक सरकार ने कोई ध्यान नही दिया। प्रदेश लगातार कर्ज के गर्त में डूब रहा है बावजूद इसके नई नियुक्तियां की जा रही है। उन्होंने कहा कि देश मे फिजूलखर्ची जोरो पर है। नये संसद भवन बनाने की कोई जरूरत नही थी। लेकिन देश का पैसा एसो आराम पर उड़ाया जा रहा है। प्रदेश की सरकार स्वेदनहीन सरकार है। लोगों को सुविधा देने के बजाए करोड़ो रूपये की गाड़ियां खरीदी जा रही है। कर्जा लेकर नए चैयरमेन व अन्य नियुक्तियां दी जा रही है। कांग्रेस इसका सड़को पर उतरकर विरोध करेगी। प्रदेश में बेधड़क आ रहे पर्यटकों पर लगाम लगाना आवश्यक है। कोरोना अभी खत्म नही हुआ है लेकिन प्रदेश में कोरोना नियमो का कड़ाई से पालन नही हो रहा है। ऐसे में अगर तीसरी लहर आती है तो उसकी शुरुआत हिमाचल से होगी। सरकार को बंदिशें लागू रखनी चाहिए ताकि तीसरी लहर से बचा जा सके। राठौर ने कहा कि चारो उपचुनावों में कांग्रेस जीत हासिल करेगी। टिकट आबंटन पर उन्होंने कहा कि अर्की विधानसभा सीट से वीरभद्र सिंह विधायक थे ऐसे में अगर राज परिवार का कोई सदस्य चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर करता है तो उन्हें टिकट दिया जाएगा। हालांकि अंतिम निर्णय पार्टी हाई कमान का होगा।

More Stories
हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत को मिले सम्मान — सिरमौरी ‘लोइयां’ और ‘डांगरा’ को GI टैग दिलाने हेतु हाटी विकास मंच ने HIMCOSTE को सौंपा ज्ञापन
मंडी बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आई नोफल संस्था, पशुओं के लिए पहुंचाया चारा मुख्यमंत्री सुक्खू ने संस्था की सराहना की, कहा – जरूरतमंदों के साथ खड़ी है संस्था
रोहड़ू में पोते ने अपनी ही दादी से किया दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार