September 25, 2026

देशभर के विद्या भारती स्कूलों में एक साथ गूंजा वंदे मातरम् ढली सरस्वती विद्यामंदिर में आयोजित कार्यक्रम में नरेश चौहान रहे मुख्यातिथि, त्रिलोक नाथ शर्मा ने रखा विचार

Featured Video Play Icon

शिमला,  देशभर में विद्या भारती अखिल भारतीय के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों में एक साथ वंदे मातरम् के गायन को लेकर शुक्रवार को ढली स्थित सरस्वती विद्यामंदिर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया।

कार्यक्रम में नरेश चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं त्रिलोक नाथ शर्मा मुख्य वक्ता रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र भारद्वाज ने की। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने वंदे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व और राष्ट्र के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों पर अपने विचार रखे।

सरस्वती विद्यामंदिर ढली के प्रबंधक मनोहर वर्मा ने बताया कि विद्या भारती अखिल भारतीय के अंतर्गत देशभर में संचालित विद्यालयों में एक साथ वंदे मातरम् का गायन करने का आह्वान किया गया था। इसी कड़ी में विद्यालय में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है।कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी और अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

About Author

You may have missed