शिमला, 7 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए दो नेताओं को प्रदेश सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है। सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नरेश चौहान ने प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के उपरांत इन नियुक्तियों की घोषणा की।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ऊना जिला से संतोष सैनी और शिमला जिला से दीपक शर्मा को प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। दोनों पदाधिकारियों की नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
सहकारिता प्रकोष्ठ की ओर से उम्मीद जताई गई है कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद दोनों पदाधिकारी संगठन को मजबूत करने के साथ प्रदेश में सहकारिता से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में योगदान देंगे।
प्रदेश संयोजक नरेश चौहान ने दोनों नवनियुक्त प्रदेश सह-संयोजकों को शुभकामनाएं दीं और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की अपेक्षा जताई। प्रेस विज्ञप्ति में नियुक्तियों को प्रदेश भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के संगठनात्मक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना गया है।


More Stories
दाड़गी में U-19 गर्ल्स जोनल प्रतियोगिता में माया पब्लिक स्कूल सुन्नी का शानदार प्रदर्शन, छात्राओं ने जीते कई पुरस्कार
आईआईए हिमाचल चैप्टर के चेयरपर्सन बने आर्किटेक्ट मनुज शारदीय, 2026–28 के लिए निर्विरोध चुने गए, नई टीम ने पेश की पेशेवर वास्तुकला को मजबूत करने की प्रतिबद्धता
एपीजी शिमला विश्वविद्यालय ने मनाया 14वां स्थापना दिवस, शिक्षक दिवस के साथ हुआ दोहरा उत्सव