शिमला, । इनरव्हील क्लब शिमला मिडटाउन की ओर से जन्माष्टमी का पावन पर्व शुक्रवार को चक्कर स्थित यूरो किड्स के नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और बाल लीलाओं पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
यूरो किड्स के बच्चों ने राधा-कृष्ण का रूप धारण कर सुंदर प्रस्तुतियां पेश कीं। नन्हे बच्चों की मासूमियत और उत्साह ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया और पूरा वातावरण आनंदमय हो गया।

इस अवसर पर क्लब सदस्यों ने अमृतवाणी का पाठ, भजन-कीर्तन और श्रीकृष्ण की आराधना की। इससे कार्यक्रम का माहौल भक्तिमय हो गया। क्लब सदस्यों ने बच्चों के साथ जन्माष्टमी की खुशियां साझा करते हुए उन्हें प्रेम, सद्भाव, करुणा और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में क्लब की ओर से सभी बच्चों को चॉकलेट, मिठाइयां और केले वितरित किए गए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान ने आयोजन को और भी खास बना दिया।
इनरव्हील क्लब शिमला मिडटाउन का यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ बच्चों के प्रति प्रेम, संवेदनशीलता और समाज में खुशियां बांटने की भावना का सुंदर उदाहरण रहा।
कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष पूनम शर्मा, सचिव रूपिंदर राजपाल, विपन गुप्ता, सरबजीत कौर, सरोजिनी सरीन, सतविंदर कौर, अनीता वर्मा, संगीता सूद, गीता खरबंदा और नव सदस्य रितु शर्मा उपस्थित रहीं।


More Stories
जब तक कॉलेज बहाल नही हुआ तब तक जारी रहेगा संघर्ष – कौल नेगी
एसजेवीएन ने अपनी सभी परियोजनाओं एवं कार्यालयों में ‘स्वच्छता पखवाड़ा 2026’ का शुभारंभ किया।
अनशन पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के शिक्षक, CAS पर लगी रोक हटाने के साथ समय पर वेतन की कर रहे मांग।