शिमला।
हिमाचल मेडिकल ऑफिसर एसाेसिएशन अाज से अपनी मांगाें काे लेकर पेन डाउन स्ट्राइक करेंगे। सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक वह पेन डाउन स्ट्राइक पर रहेंगे। एसाेसिएशन के महासचिव डाॅ. पुष्पेंद्र वर्मा ने बताया कि उनकी मुख्य मांगाें में पंजाब पे कमीशन की सिफारिशों को लेकर था, जिसमें सिफारिश की गई है कि चिकित्सकों का प्रेक्टिसिंग अलाउंस 25 से 20 प्रतिशत कर दिया जाए और साथ में उसको बेसिक वेतन से डी लिंक कर दिया जाए। जिसका पूरे प्रदेश के चिकित्सकों ने एक मत से विरोध किया। इसे लेकर बीते सप्ताह बैठक भी की गई थी। बैठक में फैसला किया गया कि हिमाचल प्रदेश चिकित्सक संघ पंजाब मेडिकल ऑफिसर्स संघों के साथ मिलकर इसके प्रति अपना विरोध जताता रहेगा, जब तक कि इन सिफारिशों को ठीक नहीं किया गया।
प्रदेश चिकित्सक संघ ने हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर संघ 28 जून से 2 घंटे 9:30 से 11:30 तक पेन डाउन हड़ताल के साथ गेट मीटिंग आयोजित करेगा। डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि डेंटल मेडिकल ऑफिसर संघ, आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर संघ, वेटनरी ऑफिसर संघ के साथ मिलकर एक मजबूत योजना बनाई जाएगी और इन सिफारिशों का पुरजोर विरोध किया जाएगा। उनका कहना है कि दूसरा ज्वलंत मुद्दा मीटिंग में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज के साथ दुर्व्यवहार का और उनके परिवारों को मानसिक तनाव देने का रहा। जिसमें चंबा जिला के ज्वलंत उदाहरण को शामिल किया गया। इसमें सभी ने एकमत से अपनी सहमति जताई कि इस पर सरकार के प्रशासनिक अधिकारियों को कठोर से कठोर संदेश दिया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह से कोई भी मेडिकल ऑफिसर पद की गरिमा और व्यक्तिगत स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने की हिम्मत ना करें। सभी ने एकमत से यह पारित किया कि सरकार को यह प्रार्थना की जाएगी वह तुरंत इन प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करें।
More Stories
हिमाचल में पंचायती राज चुनावों का ऐलान,3754 पंचायतों में कुल 31,182 पदों के लिए 3 चरणों में होगा मतदान, आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू।
KNH से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के विरोध में डॉक्टर भी उतरे। सरकार के एडवाइजर पर सवाल।
वर्मा ज्वैलरी प्रदर्शनी में विविध भारतीय आभूषणों की झलक, सांस्कृतिक धरोहर को मिला बढ़ावा: प्रतिभा सिंह