शिमला:जिले में मासूम लड़कियों के साथ दुष्कर्म के मामले थम नही रहे है। जिले में आये दिन दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे है। ताजा मामले में कोटखाई में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है । पुलिस ने मामले पर तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है. आरोपी की उम्र करीब 29 वर्ष बताई जा रही है.
बच्ची ने इस बारे में घर में बात की और पीड़ित की मां ने अपनी बेटी की दुर्दशा देखी तो वह सहम गईं । इसके बाद उन्होंने कोटखाई थाने में इसकी सूचना दी. डीएसपी ठियोग ने थाना प्रभारी कोटखाई को तुरंत मौके पर भेजा और छानबीन की । पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
डीएसपी ठियोग कुलविंदर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है । शिकायत पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है और उस पर 376 (4) पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. आोरपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ।


More Stories
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग
बाहरा विश्वविद्यालय में 10-11 सितंबर को होगी राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस
सहकारिता प्रकोष्ठ में दो प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति, संतोष सैनी और दीपक शर्मा को जिम्मेदारी