वीरभद्र सिंह के निधन पर 3 दिन का राजकीय शोक घोषित, कोई सरकारी कार्यक्रम नहीं होगा
शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे वीरभद्र सिंह के निधन पर राज्य सरकार ने 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। यह शोक 8 से 10 जुलाई तक रहेगा और इस दौरान कोई सरकारी मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा। राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से यह अधिसूचना जारी कर दी गई है।
गोरतलब है कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का लंबी बीमारी के बाद आज सुबह 3:40 पर आइजीएमसी में निधन हो गया है। उनकी मौत की पुस्टि आईजीएमसी के एमएस डॉ जनक राज ने की है।
पूर्व सीएम वीरभद्र की हालत सोमबार से बिगड़ गयी थी उन्हे कार्डियोलॉजी में वेन्टीलेटर पर रखा गया था चिकित्सको ने उन्हें बचाने की बहुत कोशिस की लेकिन गुरुवार सुबह उनकी मौत हो गयी है।
More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी