October 23, 2026

कुल्‍लू में पुलिस अधिकारियों में थप्पड़ व लात प्रकरण में आज दर्ज होंगे बयान, सीएम ने तीन दिन में मांगी है रिपोर्ट

कुल्‍लू। Kullu SP And CM Security Dispute, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हिमाचल दौरे के दौरान कुल्लू में पुलिस अधीक्षक और मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारियों के बीच हुए थप्पड़-लात प्रकरण की जांच शुरू हो गई है। जांच टीम कुल्‍लू पहुंच गई है व आज अधिकारियों के बयान दर्ज किए जाएंगे। जांच का जिम्मा डीआइजी सेंट्रल रेंज मधुसूदन को सौंपा गया है। इस घटना के बाद डीजीपी संजय कुंडू भी शिमला से कुल्लू पहुंच गए हैं। तीनों पुलिस अधिकारियों को जबरन छुट्टी पर भेज दिया गया है व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी इस प्रकरण से काफी नाराज हैं। उन्‍होंने  तीन दिन में जांच रिपोर्ट मांगी है।

About Author

You may have missed