शिमला।शिमला शहर से एक बार फिर नाबालिक बच्चों के लापता होने का सिलसिला शुरू हो गया है बीते साल भी शहर से कई बच्चे लापता हुए थे जो बाद में पश्चिम बंगाल व हरियाणा से मिले थे ताजा मामले में
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के उपनगर कसुम्पटी से 2 नाबालिग लड़कियां लापता हो गई हैं। परिजनों ने दोनों लड़कियों के अपहरण का अंदेशा जताया गया है। एक आर्मी अफसर की बेटी है तो दूसरी हिमाचल प्रदेश सचिवालय में कार्यरत अधिकारी की पुत्री है। परिजनों ने इसे लेकर छोटा शिमला थाना में मामला दर्ज करवा दिया है।
पुलिस ने IPC की धारा 363 के तहत मामला दर्ज करके लड़कियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कसुम्पटी से दो नाबालिग लड़कियां जिसमें एक 15 साल बाद 16 साल शुक्रवार को अपने घर से जिला मण्डी के सुंदर नगर जाने के लिए बस में बैठी थी।।लेकिन वह सुंदर नगर नही पहुंची। परिजनों ने सभी रिश्तेदारों के यहां पता किया लेकिन जब कहीं पता नहीं चला तो छोटा शिमला थाना बेटी की गुमशुदगी कि शिकायत दर्ज करवाई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

More Stories
हपुट्टा ने ए तथा बी श्रेणी के कर्मचारियों के वेतन में तीन प्रतिशत कटौती का किया विरोध,पुनर्विचार करने की मांग
शिमला में बजट पर सियासी संग्राम: जय राम ठाकुर का हमला, बोले—“इतिहास का सबसे कमजोर बजट”
शिमला से बड़ी घोषणा: 300 यूनिट फ्री बिजली, 27,000 घर और स्वास्थ्य-शिक्षा पर फोकस