शिमला। जिले में आत्महत्या के मामले।थम नही रहे है ।आये दिन कोई फंदे से झूल रहा है तो कोई नदी में छलांग लगा रहा है आज सुबह ही चौपाल में एक ब्यक्ति द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद कुमारसैन में लुहरी सुन्नी मार्ग पर एक ब्यक्ति ने पुल से नदी में।छलांग लगा दी

पुलिस मामले में जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुमारसैन में
नगथान पुल पर से एक व्यक्ति ने छलांग लगाई है ब्यक्ति का नाम भूपेंद्र सिंह गांव पराना डा0 नाज, तह0 करसोग जिला मंडी है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान था और उसको पिछले कल ही शिमला हॉस्पिटल से चेक उप करने व दवाइयां लेकर घर लाया गया था।
स्थानीय प्रशासन, पुलिस व फायर ब्रिगेड मौका पर पहुंच चुके हैं और स्थानीय लोगों के साथ उसकी तलाश शुरू कर दी है।


More Stories
शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में नरेश चौहान को भाजपा ने सौंपी प्रभारी की जिम्मेदारी
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश