शिमला।,,,हिमाचल प्रदेश के आउटसोर्स कर्मचारियों ने सैंकडों की संख्या में विधानसभा आकर ज़ोरदार नारेबाजी की। आउटसोर्स कर्मचारी स्थाई नीति बनाने को लेकर लागातार मांग उठा रहे। संख्या बल के दम पर आउटसोर्स कर्मियों को उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री उनके लिए कोई बढ़ी घोषणा कर देंगे लेकिन ऐसा नही हुआ। हिमाचल प्रदेश में 37 हज़ार के करीब आउटसोर्स कर्मी है।जिनको क़रीब 125 कंपनियां संचालित करती है। इनमें से कई कंपनियों के पास तो कर्मचारियों का डेटा तक नही है। ऐसे में कर्मचारी अपने लिए स्थाई नीति की मांग के साथ -साथ 26 हज़ार न्यूनतम वेतन की मांग उठा रहे हैं।
,,,मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बताया कि सरकार ने आउटसोर्स कर्मियों का वेतन बढ़ाया है। इसके साथ इनकी मांगो को लेकर महेंद्र सिंह ठाकुर के अध्यक्षता में कमेटी भी गठित की है। जो इनकी मांगो के सभी पहलुओं पर विचार कर रही है।
, मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि यूक्रैन में अब हिमाचल का कोई भी विद्यार्थी नही है। सभी बच्चे अब हिमाचल लौट आए है। आम आदमी पार्टी के हिमाचल में आने पर मुख्यमंत्री ने बताया कि अभी तो शुरुआत है पहाड़ की चढ़ाई अभी बड़ी मुश्किल है।

More Stories
एपीजी शिमला विश्वविद्यालय में एआईएफएसईटी के सहयोग से फोरेंसिक साइंस इमर्सिव एक्सपीरियंस प्रोग्राम आयोजित
बाहरा यूनिवर्सिटी ने विद्यार्थियों के भावनात्मक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित की
आईजीएमसी में सेवा के बाद अब पंचायत चुनाव मैदान में बस्तीराम शर्मा, युवाओं के रोजगार और गांव विकास को बनाया मुद्दा