शिमला, भाजपा प्रदेश के नवनियुक्त सचिव तिलक राज ने भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर शिमला में अपना पदभार संभाला, इस अवसर पर तिलक राज से भाजपा पांगी मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की।
भाजपा प्रदेश सचिव तिलक राज ने कहा की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधान सभा में एक एतिहासिक बजट पेश किया है, यह बजट असंभव को संभव बनाने वाला है।
उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा सरकार ने प्रदेश के दिहाड़ीदारों की दिहाड़ी में 50 रुपए की बढ़ोतरी की है, अब हिमाचल के दिहाड़ीदारों को 350 रुपए प्रतिदिन दिहाड़ी मिलेगी।
उन्होंने कहा की ऑपरेशन गंगा के अंतर्गत मोदी सरकार और प्रदेश भाजपा सरकार के प्रयासों से अब तक यूक्रेन से 309 हिमाचलियों की सुरक्षित वापसी हो गई है।
यूक्रेन में फंसे हर भारतीय की सुरक्षा और सकुशल घर वापसी भाजपा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
तिलक राज ने संभाला भाजपा प्रदेश सचिव का कार्यभार • प्रदेश भाजपा सरकार ने प्रदेश के दिहाड़ीदारों की दिहाड़ी में 50 रुपए की बढ़ोतरी की

More Stories
विश्वविद्यालय शिक्षकों की लंबित मांगों पर संघर्ष का ऐलान, शिक्षक कल्याण संघ बोला– मांगें पूरी न हुईं तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन होगा
कमलपुर प्रेहती में पेयजल संकट: एक महीने से नहीं आ रहा पानी
सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,RDG बंद होने के बावजूद भी OPS नहीं होगी बंद, भर्तियों भी रहेगी जारी,1066 पदों को भरने की कैबिनेट ने दी मंजूरी।