शिमला।,,,जिला शिमला की जिला कोरडीनेशन व मॉनिटरिंग कमेटी (दिशा) बैठक आज सांसद सुरेश कश्यप की अध्यक्षता मे हुई।
बैठक में कुल 28 विभागों की समीक्षा की गई। इसमे जिला मे चलाई जा रही केंद्र की 42 योजनाओ की समीक्षा की गई व योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
,,,सांसद सुरेश कश्यप ने बताया कि बैठक मे केंद्र सरकार की 42 योजनाओ की समीक्षा की गई है। इस त्रैमासिक बैठक मे योजनाओ की प्रगति जाँची गई और आगामी निर्देश दिए गए। सुरेश कश्यप ने बताया की जिला मे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और जल जीवन मिशन के अंतर्गत अच्छा काम हो रहा है और हर घर नल योजना में हिमाचल देश भर में पहले स्थान पर है और जल्द ही प्रदेश में इस योजना को पूरा किया जाएगा । उन्होंने कहा की कोरोना के समय भी सरकार ने अच्छा काम किया और विकास कार्यों में कमी नहीं आने दी। उन्होंने बताया कि सड़क टायरिन्ग का समय आने वाला है, जिसके लिए विशेष निर्देश दिए गए है और क्वालिटी का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी