शिमला। राजधानी में आगजनी के मामले थम नही रहे है।।आए दिन आगजनी से भारी नुकसान हों रहा है। ताजा मामले में
रविवार शाम लोअर बाजार में मोहन निवास पुराना पोस्ट ऑफिस से निचे की गली में एल के मल्होत्रा के निजी मकान में उपरी मंजिल मे बने स्टोर में अचानक आग लग गई।आग के लगने से स्टोर मे दुकान का सामान जल गया । स्टोर में बच्चों के कपड़े रखे थे।
जानकारी के अनुसार रविवार शाम लोअर बाजार में एक भवन के स्टोर से जब लोगो ने धुंआ निकलते देखा तो मामले की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। दमकल की गाड़ी तुरन्त मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया
आग के लगने का कारण शौट सर्कट बताया जा रहा है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गोरतलब है कि आज सुबह भी जाखू में एक होटल के रेजिडेंस में आग लग गयी थी जिसे भी समय पर आग पर।काबू पाया गया था ।लोअर बाजार में जहाँ आग लगी वही आसपास काफी मकान थे अगर समय पर आग पर काबू न पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।


More Stories
संजौली की इमारतों में दरारों को लेकर NHAI की सफाई, नवंबर 2025 से सुरंग निर्माण में नहीं हुई ब्लास्टिंग
शिमला में सजा वर्मा ज्वेलर्स का सबसे बड़ा वेडिंग ज्वेलरी शो,5 हजार से ज्यादा डिजाइन आकर्षण 22 सितंबर तक चलेगा आयोजन, 10 भाग्यशाली दुल्हनों को मिलेंगे मुफ्त डायमंड मंगलसूत्र; अक्षय वर्मा
एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के टैलेंट हंट ने नए विद्यार्थियों को प्रतिभा दिखाने का दिया मंच शिमला