- शिमला।मतदाताओं को जागरूक करने के मकसद से चुनाव आयोग राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है जिसमें 25 जनवरी से 15 मार्च तक क्विज, वीडियो मेकिंग, गाना, पोस्टर डिज़ाइन और नारा लेखन की 5 प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही है।प्रतिभागी चुनाव आयोग की वेबसाइट के माध्यम से प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।प्रतियोगिता में 20 हजार से लेकर 2 लाख का इनाम और सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।
शिमला में पत्रकार वार्ता कर राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी पालरसु ने बताया कि प्रतियोगिता की “My vote is my future: power to vote” थीम रखी गई है।ताकि 1 जनवरी 2022 को 18 साल की आयु पूरी कर चुके लोग मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक हो सके और अपने वोट का इस्तेमाल कर सके।अभी तक 35 हजार लोगों ने क्विज प्रतियोगिता में भाग ले लिया है।प्रतिभागी 18 भाषाओं में भाग ले सकते है।प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागी को चुनाव आयोग की वेबसाइट में http://ecisveep.nic.in /contest/ में आवेदन करना होगा।प्रतियोगिता का मकसद लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करना है।


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी